मालिक वीजी सिद्धार्थ के लापता होने की खबर के बाद पटना में खुले रहे सीसीडी के आउटलेट्स

बोरिंग रोड आउटलेट भी रात नौ बजे तक खुला था और यहां अन्य दिनों की तरह काम चलता रहा पटना : देश की प्रमुख कॉफी शॉप कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के मालिक वीजी सिद्धार्थ के लापता होने की खबर से हर ओर खलबली है. इस बीच सिद्धार्थ की कंपनी ‘कॉफी डे एंटरप्राइजेज’ का सीसीडी आउटलेट […]

बोरिंग रोड आउटलेट भी रात नौ बजे तक खुला था और यहां अन्य दिनों की तरह काम चलता रहा
पटना : देश की प्रमुख कॉफी शॉप कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के मालिक वीजी सिद्धार्थ के लापता होने की खबर से हर ओर खलबली है. इस बीच सिद्धार्थ की कंपनी ‘कॉफी डे एंटरप्राइजेज’ का सीसीडी आउटलेट पटना में खुला रहा.
यहां सामान्य दिनों की तरह कामकाज होता रहा. मंगलवार की शाम जब प्रभात खबर की टीम इन आउटलेट्स में पहुंची तो यह पता चला कि सामान्य शाम की तरह यहां पर पटनाइट्स पहुंचे और कॉफी का लुत्फ उठाते रहे.
हमें एक स्टोर के मैनेजर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जो जानकारी मीडिया के माध्यम से आयी है, हमें केवल वही सूचना मिली है. कंपनी की ओर से कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं मिली है. बोरिंग रोड आउटलेट भी रात के नौ बजे तक खुला था और वहां सामान्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >