पटना : बहाली की मांग को ले बीएससी नर्सिंग छात्रों का हंगामा

पटना : बिहार नर्सेज एसोसिएशन की ओर से बीएससी के छात्रों ने बहाली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. गांधी मैदान में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पटना सहित पूरे बिहार के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं. वहीं, विरोध प्रदर्शन करते हुई छात्र शशिधर चौधरी ने बताया कि बहाली प्रक्रिया को सुधारने को […]

पटना : बिहार नर्सेज एसोसिएशन की ओर से बीएससी के छात्रों ने बहाली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. गांधी मैदान में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पटना सहित पूरे बिहार के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं. वहीं, विरोध प्रदर्शन करते हुई छात्र शशिधर चौधरी ने बताया कि बहाली प्रक्रिया को सुधारने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.
मौके पर मौजूद छात्र प्रदीप कुमार व पूनम कुमारी ने बताया कि बिहार कोटे के छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए बहाली की मांग की गयी. इसमें कहा गया कि 90 प्रतिशत सीटें बिहार कोटे व 10 प्रतिशत हायर एजुकेशन व बाहरी राज्य के छात्रों को दी जाये.
इसके अलावा 2015 की ए ग्रेड नर्सिंग की बहाली में बीएससी नर्सिंग वालों को भी लिया गया था. ऐसे में 2019 में बीएससी नर्सिंग वालों को भी आवेदन करने की अनुमति दी जाये. साथ ही जीएनएम व बीएससी नर्सिंग की एपियरिंग छात्रों को भी आवेदन करने की अनुमति व बिहार सरकार के अस्पतालों में काम कर रहे छात्रों को छमाही स्तर पर अनुभव का बोनस अंक दिया जाये. मौके पर चंदन कुमार, रंजना कुमारी, मनीषा कुमारी आदि काफी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >