फुलवारीशरीफ :रामकृष्णा नगर गोलीबारी कांड में गार्ड को भेजा जेल

फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के पिपरा गांव में गोलीबारी मामले में गिरफ्तार सुरक्षा गार्ड राम दयाल यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया है .इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थानेदार सुबोध कुमार ने बताया कि […]

फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के पिपरा गांव में गोलीबारी मामले में गिरफ्तार सुरक्षा गार्ड राम दयाल यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया है .इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थानेदार सुबोध कुमार ने बताया कि बंदूक को जब्त कर लिया गया है.

लाइसेंस किसके नाम से है उसका सत्यापन किया जा रहा है. लाइसेंस रद्द करने की भी अनुशंसा की जायेगी. क्या था मामला: स्कूल बसों से सड़क जाम रहने की वजह से ग्रामीणों और स्कूल संचालक के बीच विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि जमकर मारपीट हुई. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक- दूसरे पर पथराव और फायरिंग कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >