पटना : पूमरे की 10 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में लगा एचओजी सिस्टम

पटना : पूर्व मध्य रेल (पूमरे) की 10 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में हेड ऑन जेनरेशन सिस्टम (एचओजी) लगा दिया गया है. इससे एचओजी वाले ट्रेनों से जेनरेटर का डिब्बा हटा दिया गया है और बिजली का सीधा उपयोग किया जा रहा है. इन ट्रेनों में डीजल मद में करीब एक करोड़ खर्च हो रहे थे, […]

पटना : पूर्व मध्य रेल (पूमरे) की 10 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में हेड ऑन जेनरेशन सिस्टम (एचओजी) लगा दिया गया है. इससे एचओजी वाले ट्रेनों से जेनरेटर का डिब्बा हटा दिया गया है और बिजली का सीधा उपयोग किया जा रहा है.
इन ट्रेनों में डीजल मद में करीब एक करोड़ खर्च हो रहे थे, जिसकी अब बचत हो रही है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में एचओजी सिस्टम उन्हीं ट्रेनों में लागू किया गया है, जिसके पूरे मार्ग पर विद्युत इंजन से परिचालन हो रहा है. ट्रेनों के डिब्बों में बिजली की सप्लाइ विद्युत इंजन से ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर व लोड कनवर्टर के माध्यम से की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >