पीयू स्नातक का आज भी नहीं जारी हो सका कट ऑफ

पटना : पटना विवि के कॉलेजों में नामांकन को लेकर लागू नये रोस्टर की वजह से तकनीकी दिक्कत आ रही है. इसके चलते मंगलवार को भी कॉलेजों में नामांकन का कट ऑफ जारी नहीं हो सका. नये रोस्टर के मुताबिक कट ऑफ लिस्ट निकालने के दौरान कहीं-कहीं पर आरक्षित वर्ग का कट ऑफ जनरल से […]

पटना : पटना विवि के कॉलेजों में नामांकन को लेकर लागू नये रोस्टर की वजह से तकनीकी दिक्कत आ रही है. इसके चलते मंगलवार को भी कॉलेजों में नामांकन का कट ऑफ जारी नहीं हो सका. नये रोस्टर के मुताबिक कट ऑफ लिस्ट निकालने के दौरान कहीं-कहीं पर आरक्षित वर्ग का कट ऑफ जनरल से भी हाइ चला जा रहा है. लगभग सभी कॉलेजों ने विवि को कट ऑफ लिस्ट भेज दिया है और उनसे दिशानिर्देश मांगा जा रहा है.

अगर बुधवार को इसका समाधान निकला तो कट ऑफ जारी किया जायेगा अन्यथा गुरुवार तक इंतजार करना पड़ेगा. पीजी में भी यही हाल है. एमकॉम का कट ऑफ लिस्ट इस बीच जारी किया गया है. वोकेशनल कोर्स में रिजल्ट जारी किया जा रहा है. लेकिन, कट ऑफ जारी नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >