पटना : मौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटी में नामांकन अब दो जुलाई तक

हज भवन स्थित मुख्यालय में नामांकन ले सकते हैं पटना : मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी में नामांकन की तिथि को विस्तारित की गयी है. अब छात्र-छात्राएं यहां दो जुलाई तक नामांकन ले सकते हैं. यहां एमबीए, अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, फारसी, इस्लामिक स्टडीज, एजुकेशन, जर्नलिज्म एंड मास कॉम्यूनिकेशन के सत्र 2019-21 में नामांकन […]

हज भवन स्थित मुख्यालय में नामांकन ले सकते हैं
पटना : मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी यूनिवर्सिटी में नामांकन की तिथि को विस्तारित की गयी है. अब छात्र-छात्राएं यहां दो जुलाई तक नामांकन ले सकते हैं.
यहां एमबीए, अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, फारसी, इस्लामिक स्टडीज, एजुकेशन, जर्नलिज्म एंड मास कॉम्यूनिकेशन के सत्र 2019-21 में नामांकन के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए 45 प्रतिशत अंक स्नातक में संबंधित विषय में होने चाहिए. एमबीए के लिए 50 प्रतिशत अनिवार्य है. छात्र विवि की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. रजिस्ट्रार कर्नल कामेश कुमार ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया जारी है. छात्र हित को देखते हुए तिथि बढ़ा दी गयी है. छात्र हज भवन स्थित मुख्यालय में आकर नामांकन ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >