पटना : पटना विश्वविद्यालय कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया जायेगा. रिजल्ट से पहले सभी कॉलेजों को प्राचार्यों की बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सवर्ण आरक्षण के बाद नया आरक्षण रोस्टर लागू करने को लेकर रूपरेखा तय की जायेगी.
इसके तहत किस तरह काउंसेलिंग होगी और क्या प्रक्रिया रहेगी. शेड्यूल आदि को लेकर भी चर्चा होगी. क्योंकि नामांकन कॉलेज स्तर पर ही होना है. इसलिए काॅलेज अपना-अपना कट ऑफ लिस्ट खुद जारी करेंगे. सवर्ण आरक्षण के लिए जिन्होंने अपना आवेदन किया है उन्हें अपना आय प्रमाण पत्र भी बना लेना होगा.
