पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा अंतरराष्ट्रीय संगठन के मुख्यालय जेनेवा में 108वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में केंद्र व बिहार में सरकार की ओर से श्रमिकों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं पर चर्चा करेंगे.
इसके लिए सिन्हा मंगलवार को श्रमायुक्त के साथ जेनेवा के लिए रवाना हो गये. श्रमिकों के हितों में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे बेहतर प्रयास को देखते हुए भारत सरकार द्वारा बिहार सहित तीन राज्य के मंत्रियों को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. वहीं, िवजय कुमार सिन्हा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्य के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व मिलने पर हर्ष वयक्त किया है. इसके लिए मंत्री को बधाई भी दी है.
