17 आइपीएस का तबादला जितेंद्र बने एडीजी मुख्यालय

पटना : लाॅ एंड आॅर्डर को लेकर राज्य सरकार के सख्त रवैये के बाद 17 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इनमें एडीजी से लेकर एसडीपीओ स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं. लखीसराय, बांका, बगहा, अरवल, समस्तीपुर के एसपी व पटना के सिटी एसपी बदल दिये गये हैं. एडीजी आधुनिकीकरण, तकनीकी सेवाएं, एससीआरबी और […]

पटना : लाॅ एंड आॅर्डर को लेकर राज्य सरकार के सख्त रवैये के बाद 17 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इनमें एडीजी से लेकर एसडीपीओ स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं. लखीसराय, बांका, बगहा, अरवल, समस्तीपुर के एसपी व पटना के सिटी एसपी बदल दिये गये हैं. एडीजी आधुनिकीकरण, तकनीकी सेवाएं, एससीआरबी और केंद्रीय सिपाही चयन बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को एडीजी (मुख्यालय) बनाया गया है. वहीं, एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन काे एडीजी सह अपर सैनिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है.

बी श्रीनिवासन को एडीजी एससीआरबी, पुलिस आधुनिकीकरण व केंद्रीय सिपाही चयन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. एडीजी सह अपर सैनिक सुरक्षा आयुक्त एके अांबेडकर को एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं वायरलेस बनाया गया है. त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ जितेंद्र कुमार को पटना का सिटी एसपी (पृूर्वी) बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >