फतुहा : ट्रैक्टर व कार में भिड़ंत, पांच घायल

फतुहा/ दनियावां : शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मछरियावां गांव के पास फतुहा-दनियावां राजमार्ग पर ट्रैक्टर ने सामने से आ रही अाल्टो कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले भाग की परखचे उड़ गये. इस घटना में कार पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. […]

फतुहा/ दनियावां : शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मछरियावां गांव के पास फतुहा-दनियावां राजमार्ग पर ट्रैक्टर ने सामने से आ रही अाल्टो कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले भाग की परखचे उड़ गये. इस घटना में कार पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये.

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को पीएचसी मे भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया है. घायलों मेें पटना के जगदेव पथ निवासी रंजन रितेश, उनकी पत्नी ज्योत्सना तथा उनके एक रिश्तेदार रुकुनपुरा बेली रोड निवासी पूनम देवी के साथ दो बच्चे भी शामिल हैं. रंजन रितेश, उनकी पत्नी ज्योत्सना तथा रिश्तेदार पूनम देवी को पटना रेफर कर दिया गया है.
दोनों बच्चों का पीएचसी में ही इलाज किया गया. बताया जाता है कि घायल रंजन अपने परिवार के साथ अाल्टो कार द्वारा शादी समारोह मे शामिल होकर भागलपुर से पटना लौट रहे थे. लौटने के क्रम में वे बिहारशरीफ के रास्ते आ रहे थे तभी मछरियावां गांव के पास यह हादसा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >