पटना : पीयू में पीएचडी के लिए विभागों से मांगी गयी रिक्त सीटों की सूची

पटना : पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए किस विभाग में कितनी सीटें हैं, उसकी सूची मांगी गयी है, ताकि पीएचडी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा सकें. बताते चलें कि 2018 बैच का नामांकन पूरी कर लिया गया है. उनका कोर्स वर्क चल रहा है. सितंबर तक उनका रजिस्ट्रेशन भी करा […]

पटना : पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए किस विभाग में कितनी सीटें हैं, उसकी सूची मांगी गयी है, ताकि पीएचडी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा सकें. बताते चलें कि 2018 बैच का नामांकन पूरी कर लिया गया है. उनका कोर्स वर्क चल रहा है. सितंबर तक उनका रजिस्ट्रेशन भी करा लिया जायेगा. इस बीच विभागों से 2019 सत्र के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित किया जाना है.
शोध कार्य को तेजी से बढ़ावा देने के लिए जल्द ही उसका आवेदन निकाला जायेगा. 6 जुलाई तक विभागों से किस शिक्षक के अधीन कितनी सीटें खाली हैं, यह ब्योरा मांगा गया है. एक प्रोफेसर आठ छात्रों को, एक एसोसिएट प्रोफेसर चार छात्रों को और एक असिस्टेंट प्रोफेसर भी दो छात्रों को पीएचडी करा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >