गायब छात्रा पटना सिटी में बरामद, युवक भी पकड़ाया

पटना : कंकड़बाग इलाके से गायब हुई नाबालिग छात्रा गुरुवार की रात पटना सिटी के चौक इलाके में एक मकान से सकुशल बरामद कर ली गयी. इसके साथ ही छात्रा के एक दोस्त को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस दोनों को कंकड़बाग थाने में ला कर पूछताछ कर रही थी. बताया जाता है […]

पटना : कंकड़बाग इलाके से गायब हुई नाबालिग छात्रा गुरुवार की रात पटना सिटी के चौक इलाके में एक मकान से सकुशल बरामद कर ली गयी. इसके साथ ही छात्रा के एक दोस्त को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस दोनों को कंकड़बाग थाने में ला कर पूछताछ कर रही थी. बताया जाता है कि कोचिंग से जाने के बाद छात्रा चौक इलाके में ही स्थित घर में रह रही थी.
लेकिन पुलिस टीम मोबाइल की ट्रैकिंग कर उन लोगों तक पहुंच गयी. कंकड़बाग थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने छात्रा की बरामदगी की पुष्टि की और बताया कि एक लड़के को भी पकड़ा गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >