पटना : हादसे में एएसआइ की मौत, हंगामा

पटना : मंगलवार की देर रात रामकृष्णा नगर थाने के न्यू बाइपास रामलखन पथ के समीप हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक सवार व एसटीएफ में एएसआइ अभय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाज के क्रम में मौत हो गयी. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है […]

पटना : मंगलवार की देर रात रामकृष्णा नगर थाने के न्यू बाइपास रामलखन पथ के समीप हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक सवार व एसटीएफ में एएसआइ अभय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये और इलाज के क्रम में मौत हो गयी.
पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक को पकड़ लिया. इस मामले को लेकर लोगों ने हंगामा किया. हालांकि पुलिस ने समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया. लेकिन फिर से हंगामा करना शुरू दिया और वाहनों में तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने आंशिक बल का प्रयोग कर खदेड़ दिया. इसके कारण कुछ देर के लिए बाइपास पर जाम की स्थिति बन गयी. लेकिन फिर भी मामला शांत नहीं हुआ और कुछ देर बाद फोर्ड अस्पताल न्यू बाइपास के समीप हंगामा करने लगे.
पुलिस की टीम वहां पहुंच चुकी थी और मामला को शांत कराने का प्रयास जारी था. अभय कुमार मूल रूप से गया जिले के रहने वाले हैं और बाइक से कहीं जा रहे थे. रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि एएसआइ की मौत हो चुकी है और हाइवा को जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >