तेजस्वी की चुनाव सभाएं आज सीवान, गोपालगंज मोतिहारी, शिवहर व मुजफ्फरपुर में होंगी

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव मंगलवार को मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के औराई, शिवहर, मोतिहारी के ढाका, गोपालगंज के यादोपुर और सीवान के लकड़ी नबीगंज में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे. इधर, तेजस्वी यादव की तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गयी. इस कारण नेता प्रतिपक्ष अपने पूर्व निर्धारित चुनाव सभाओं […]

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव मंगलवार को मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के औराई, शिवहर, मोतिहारी के ढाका, गोपालगंज के यादोपुर और सीवान के लकड़ी नबीगंज में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे. इधर, तेजस्वी यादव की तबीयत सोमवार को अचानक खराब हो गयी.
इस कारण नेता प्रतिपक्ष अपने पूर्व निर्धारित चुनाव सभाओं को संबोधित नहीं कर सके. तेजस्वी को सोमवार को मधुबनी, सारण, हाजीपुर और सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्रों में सभा को संबोधित करना था. मालूम हो कि चुनाव अभियान के दौरान तबीयत खराब होने की वजह से उनकी एक दर्जन सभा रद्द करनी पड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >