Samrat Choudhary: ‘लालू यादव की संपत्ति जब्त कर खोले जायेंगे स्कूल’, सम्राट चौधरी ने RJD सुप्रीमो को बताया रजिस्टर्ड अपराधी

Samrat Choudhary: गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव की संपत्तियों को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, लालू यादव एक रजिस्टर्ड अपराधी हैं. उनकी संपत्ति को जब्त कर स्कूल खोला जायेगा. घोटाले के पैसों से बनी प्रॉपर्टी पर ताला नहीं लटकने दिया जायेगा.

Samrat Choudhary: बिहार में नई सरकार बनते ही माफिया और भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्तियों पर सीधा प्रहार किया जा रहा है. ऐसे में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव की जब्त की गयी संपत्ति पर सरकार स्कूल खोलेगी. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद रजिस्टर्ड अपराधी हैं और चारा घोटाले में 950 करोड़ रुपये के मामलों में दोषी ठहराये जा चुके हैं.

सम्राट चौधरी ने और क्या कहा?

गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ईडी और सीबीआई पहले ही उनकी कई संपत्तियों को अटैच कर चुकी हैं. इनमें चिड़ियाघर के पास एक बड़ी बिल्डिंग है, जिस पर 20 सालों से ताला लटका है. जनता के टैक्स से अर्जित घोटाले के पैसों से बनी प्रॉपर्टी पर ताला नहीं लटकने दिया जायेगा और वहां रंगाई पुताई कर सरकारी स्कूल खोला जायेगा, ताकि गरीबों के बच्चों को सीधा लाभ मिले और लालू प्रसाद को भी अच्छा लगेगा.

‘कानून से ऊपर कोई नहीं’

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा, अपराधी चाहे कितना बड़ा क्यों न हो. लालू प्रसाद हो या कोई और कानून से ऊपर कोई नहीं है. भ्रष्टाचार से कमाई गयी हर इंच संपत्ति बिहार सरकार जब्त करेगी और जनता के हित में इस्तेमाल करेगी. उन्होंने कहा कि वह धमकी नहीं देते हैं, बल्कि कार्रवाई करते हैं और इसी कार्रवाई की कड़ी में अब जब्त संपत्ति पर सरकारी स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बिहार के आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. डरना तो अपराधियों को चाहिए जिन्हें या तो सुधरना होगा या बिहार छोड़ना होगा.

लालू यादव का महुआबाग में बन रहा बंगला चर्चा में

मालूम हो, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला था. जिसके बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि पूरा लालू परिवार महुआबाग के शानदार महल में शिफ्ट हो सकता है. लालू यादव का महुआबाग में बन रहा आलीशान बंगला सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है. लगातार सत्ता पक्ष की तरफ से लूट-खसोट और घोटाले के पैसे से महल बनवाने की बात कही जा रही थी. ऐसा कहा जा रहा था कि जरूरत पड़ी तो इसकी जांच भी की जायेगी.

कैसा है लालू यादव का बंगला?

लालू यादव के नये घर की बात करें तो, यह किसी आधुनिक हवेली से कम नहीं दिखता. ऊंची और मजबूत 10 से 15 फीट की चारदीवारी पूरे परिसर को घेरती है, जिससे सुरक्षा और गोपनीयता दोनों सुनिश्चित होती है. बंगले का आर्किटेक्चर और डिजाइन देखने वालों का ध्यान तुरंत खींच लेता है. इस विशाल आवास में 8 बड़े बेडरूम, एक विशाल ड्रॉइंग हॉल, पूजा कक्ष, गेस्ट रूम, फैमिली लाउंज और अलग से स्टाफ क्वार्टर बनाए गए हैं. घर के चारों ओर बड़ा ग्रीन जोन और आकर्षक गार्डन डेवलप किया जा रहा है. परिसर के भीतर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.

Also Read: बिहार को कल मिलेंगे 1218 नये सब इंस्पेक्टर, 436 महिला दरोगा भी शामिल, सीएम और डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >