पटना : पीएमसीएच में गठिया के मरीजों का अलग से इलाज

पटना : गठिया रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत देने वाली खबर है. क्योंकि अब पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हर मंगलवार व बुधवार को ओपीडी में इन मरीजों का अलग से इलाज किया जायेगा. गठिया रोग से पीड़ित मरीजों के लिए सीनियर व जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी जायेगी. इसका निर्देश अस्पताल के […]

पटना : गठिया रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत देने वाली खबर है. क्योंकि अब पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हर मंगलवार व बुधवार को ओपीडी में इन मरीजों का अलग से इलाज किया जायेगा. गठिया रोग से पीड़ित मरीजों के लिए सीनियर व जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी जायेगी. इसका निर्देश अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को सेमिनार के दौरान दिया.
दरअसल पीएमसीएच के रिउम्याटोलॉजी विभाग की ओर से गठिया रोग पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार के मुख्य अतिथि दिल्ली एम्स के पूर्व रिउम्याटोलॉजिस्ट डॉ राजीव गुप्ता थे. वहीं कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद डॉ राजीव रंजन व मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजन कुमार ने कहा कि 23 अप्रैल से गठिया रोगियों का इलाज अलग से किया जायेगा. डॉ राजन ने कहा कि पहले मेडिसिन विभाग के ओपीडी में ही मरीजों का इलाज होता था. लेकिन अब सप्ताह में दो दिन अलग से ओपीडी में इलाज किया जायेगा, जिसमें मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ही इलाज करेंगे.
मोटापा व अधिक वजन का होना कारण : सेमिनार के बाद उपाधीक्षक कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ. इसमें डॉ राजीव गुप्ता ने कहा कि गठिया रोग खून में संक्रमण होने की वजह से होता है. मोटापा से भी लोगों में गठिया की बीमारी देखने को मिल रही है. डॉ राजीव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अलग से रिउम्याटोलॉजी विभाग बनाने की जरूरत है. इस मौके पर डॉ अभिजीत सिंह, डॉ आरके जमैयार सहित काफी संख्या में डॉक्टर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >