फुलवारीशरीफ : अकाउंट से हैकरों ने उड़ाये 1.20 लाख

फुलवारीशरीफ : पटना में एक बार फिर साइबर हैकरों ने अपना कारनामे से 1.20 लाख की फर्जी निकासी कर डाली है. एक ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कर्मी के अकाउंट को हैक करके अस्सी हजार नगद निकासी और चालीस हजार का अकाउंट- टू- अकाउंट ट्रांसफर करा लिया गया. एक लाख बीस हजार की निकासी की जानकारी मिलते ही […]

फुलवारीशरीफ : पटना में एक बार फिर साइबर हैकरों ने अपना कारनामे से 1.20 लाख की फर्जी निकासी कर डाली है. एक ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कर्मी के अकाउंट को हैक करके अस्सी हजार नगद निकासी और चालीस हजार का अकाउंट- टू- अकाउंट ट्रांसफर करा लिया गया. एक लाख बीस हजार की निकासी की जानकारी मिलते ही फाइनेंस कर्मी के होश उड़ गये.
इसकी जानकारी पीड़ित को स्टेट बैंक की नाला रोड की शाखा से संपर्क करने पर मिली. पीड़ित सदानंद ने इस संबंध में रामकृष्ण नगर थाना में मामला दर्ज करा न्याय की गुहार लगायी है. सदानंद का पटना के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नाला रोड शाखा में अकाउंट है. इस संबंध में पीड़ित सदानंद कुमार ने रामकृष्णा नगर थाना में अज्ञात साइबर हैकरों के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >