पटना : बिहार मैथमैटिकल सोसाइटी की ओर से बुधवार को काॅलेज आॅफ काॅमर्स आर्ट्स एंड साइंस पटना में टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमैटिक्स ओलिंपियाड का आयोजन किया जायेग. ओलिंपियाड में कक्षा 6 से 9 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे.
सोसाइटी के संयोजक डॉ विजय कुमार ने बताया कि ओलिंपियाड का उद्देश्य बच्चों को गणित की ओर आकर्षित करना है. मंगलवार को प्रधानाचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में सोसाइटी की कार्यकारिणी की बैठक हुई.
बैठक में ‘रोल आॅफ मैथमेटिक्स फाॅर स्कूल गोइंग स्टूडेंट्स ‘ विषय पर एक सेमिनार के आयोजन का भी निर्णय लिया गया. प्रिंसिपल प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने बताया कि सेमिनार का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य तथा बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष केदार नाथ पांडेय करेंगे. उन्होंने बताया कि अवसर पर आइआइटी मुंबई के प्रो डी सिंह, प्रो केसी सिन्हा, पटना विवि के प्रो डीएन शर्मा समेत अन्य ख्याति प्राप्त गणितज्ञ उपस्थित रहेंगे.
