पटना :प्लास्टिक कैरी बैग पर रोक के लिए फिर से छापेमारी

पटना : बाजार में चल रहे प्लास्टिक के कैरी बैग पर रोक के लिए जिलाधिकारी कुमार रवि ने निर्देश जारी किये हैं. सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारियों व प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक कर एक बार फिर से छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं. डीएम ने बताया कि 23 दिसंबर से […]

पटना : बाजार में चल रहे प्लास्टिक के कैरी बैग पर रोक के लिए जिलाधिकारी कुमार रवि ने निर्देश जारी किये हैं. सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारियों व प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक कर एक बार फिर से छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं.
डीएम ने बताया कि 23 दिसंबर से नगर निगम,नगर परिषद और नगर पंचायत की परिसीमा के भीतर प्लास्टिक कैरी बैग का निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, विक्रय, परिवहन एवं उपयोग पर प्रतिबंध है. इसके रोक पर छापेमारी जारी की जाये. इसके लिए फिर से स्पेशल टीम का गठन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >