पटना : रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ से अफरा-तफरी

मरीजों में होता रहा विवाद, कर्मियों से भी उलझे पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सोमवार को उपचार कराने आये मरीजों की भीड़ से अफरा-तफरी की स्थिति मची रही. रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार को ओपीडी खुला तो मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे. मरीजों की बढ़ी भीड़ […]

मरीजों में होता रहा विवाद, कर्मियों से भी उलझे
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सोमवार को उपचार कराने आये मरीजों की भीड़ से अफरा-तफरी की स्थिति मची रही. रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार को ओपीडी खुला तो मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे.
मरीजों की बढ़ी भीड़ के बीच शोरगुल व हंगामे की स्थिति बनी रही. शांत कराने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर के कर्मी व सुरक्षा प्रहरी सहयोग करते रहे. दोपहर एक बजे तक यही स्थिति कायम रही. सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर के शेड के बाहर तक कतार लगी थी. कर्मियों ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 3200 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया. इनमें नये 2600 व पुराने 600 मरीज उपचार कराने आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >