पटना : कन्हैया मांगेंगे पप्पू यादव के लिए वोट

पटना : पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष सह बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआइ के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने एक सभा में जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव को समर्थन देने का एलान किया है. कन्हैया ने मधेपुरा में पप्पू यादव द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई […]

पटना : पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष सह बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआइ के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने एक सभा में जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव को समर्थन देने का एलान किया है. कन्हैया ने मधेपुरा में पप्पू यादव द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की.
उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई महागठबंधन के खिलाफ नहीं है, जो पप्पू यादव ने भी कहा है. हमारी लड़ाई देश में नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ है, जिसके लिए देश भर में जनता ने गठबंधन बनाया है. हम मधेपुरा की जनता से अपील करते हैं कि वे अपना आशीर्वाद पप्पू यादव को दें. जाप के तमाम लोगों ने जिस तरह से हमारा समर्थन किया है, उससे नफरत के खिलाफ लड़ाई और मजबूत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >