पटना : चार नये कृषि विज्ञान केंद्र आज से होंगे शुरू

पटना : राज्य में सात मार्च से चार और नये कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काम करने लगेंगे. केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह और राज्य के कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार गुरुवार की शाम चार बजे बामेति से एक साथ इसकी शुरुआत करेंगे. अभी राज्य के सभी 38 जिलाें में एक-एक केवीके काम कर रहे […]

पटना : राज्य में सात मार्च से चार और नये कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काम करने लगेंगे. केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह और राज्य के कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार गुरुवार की शाम चार बजे बामेति से एक साथ इसकी शुरुआत करेंगे.

अभी राज्य के सभी 38 जिलाें में एक-एक केवीके काम कर रहे हैं. बड़े जिलों में एक-एक अतिरिक्त केवीके और खोलना है. पहले चरण में छह जिलों में यह खुलेगा. इसमें मधुबनी, समस्तीपुर, बेतिया और मुजप्फरपुर में सात मार्च को शुरुआत होगी. गया और मोतिहारी में बाद में इसकी शुरुआत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >