पटना : गैस चूल्हे के कार्टन में मिली शराब

होली को लेकर बढ़ गयी है शराब की तस्करी पटना : होली को लेकर राजधानी में शराब की सप्लाइ तेज हो गयी है. शराब सप्लायर महंगे ब्रांड की शराब और बीयर को स्टॉक करने लगे हैं. इसके लिए सप्लायर नये-नये तरीके इजाद कर रहे हैं. इस बार एक गैस चूल्हा कंपनी के कार्टन में रखकर […]

होली को लेकर बढ़ गयी है शराब की तस्करी
पटना : होली को लेकर राजधानी में शराब की सप्लाइ तेज हो गयी है. शराब सप्लायर महंगे ब्रांड की शराब और बीयर को स्टॉक करने लगे हैं. इसके लिए सप्लायर नये-नये तरीके इजाद कर रहे हैं. इस बार एक गैस चूल्हा कंपनी के कार्टन में रखकर लायी जा रही शराब पकड़ी गयी है.
कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह इनकम टैक्स गोलंबर के पास से चेकिंग के दौरान एक ऑटो की तलाशी ली. इस दौरान ऑटो में बैठे युवक के पास एक कार्टन मिला. पुलिस ने कार्टन खोल कर दिखाने के लिए कहा तो युवक ने बताया कि कार्टन में गैस चूल्हा है.
लेकिन पुलिस ने जब उसे खोलकर देखा तो उसमें 8 किंगफिशर का केन बीयर और 6 बोतल 750 एमएल का सिगनेचर ब्रांड की शराब बरामद की गयी है. पकड़े गये युवक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है. वह मंझौल, नालंदा का रहने वाला है.
शराब और बियर यूपी से लाया गया था. पूछताछ में बताया गया है कि वह होली के लिए शराब की स्टॉकिंग कर रहा था. वह एसकेपुरी इलाके में भाड़े के मकान में रहता है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >