पटना : सात शिक्षकों को मिला रिसर्च प्रोमोशन अवार्ड

पटना : पटना यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट सदस्य डाॅ सुधाकर प्रसाद सिंह सहित विश्वविद्यालय के सात शिक्षकों को रिसर्च प्रोमोशन के लिए अवाॅर्ड दिया गया है. डाॅ सिंह को पटना विश्वविद्यालय ने शिक्षाशास्त्र विषय में शोध पत्र प्रकाशन के लिए यह अवाॅर्ड दिया गया है. अवाॅर्ड स्वरूप उन्हें 5000 रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया […]

पटना : पटना यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट सदस्य डाॅ सुधाकर प्रसाद सिंह सहित विश्वविद्यालय के सात शिक्षकों को रिसर्च प्रोमोशन के लिए अवाॅर्ड दिया गया है. डाॅ सिंह को पटना विश्वविद्यालय ने शिक्षाशास्त्र विषय में शोध पत्र प्रकाशन के लिए यह अवाॅर्ड दिया गया है. अवाॅर्ड स्वरूप उन्हें 5000 रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. डाॅ सिंह का शोध-पत्र देशी और विदेशी रिसर्च जर्नलों में प्रकाशित गुणवत्तापूर्ण शोध पत्रों के मद्देनजर उन्हें इस अवाॅर्ड से नवाजा गया है.
यह अवाॅर्ड जिन 6 लोगों को दिया गया है उनमें डाॅ आशीष शंकर दत्ता (अंग्रेजी), डाॅ अमरेन्द्र नारायण (भौतिकी), डाॅ शहाब जफर हासमी (उर्दू), डाॅ संतोष प्रसाद गुप्ता (भौतिकी), डाॅ संजय कुमार (भौतिकी) और डाॅ संजय गर्ग (भौतिकी) के नाम शामिल हैं.
कला संकाय के शिक्षकों/शोधकर्ताओं को 5-5 हजार रुपये और विज्ञान संकाय के शिक्षकों को साधे सात हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया है. यह पहला मौका है, जब पटना विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर में शोध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसी पहल की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >