पटना : बाजार जा रही युवती से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के साकेतपुरी मोहल्ला में एक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवती घर से सामान खरीदने के लिए बाजार को निकली. इसी […]

पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के साकेतपुरी मोहल्ला में एक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवती घर से सामान खरीदने के लिए बाजार को निकली. इसी दरम्यान युवती को बहला-फुसला कर आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया.
इसके बाद युवती को आरोपितों ने किसी से यह बात नहीं बताने की धमकी भी दी. हालांकि, युवती ने मां व परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे. रविवार की रात घटी घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रोहित फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >