पटना : कोमल ट्रेवल एजेंसी में छापेमारी, 86 इ-टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार

पिछले डेढ़ वर्ष में बेच चुके हैं 1.24 करोड़ के टिकट पटना : गुरुवार को दिन के 11:55 बजे पटना जंक्शन आरपीएफ की टीम पटना जंक्शन के समीप स्थित पाराडाइज होटल के बेसमेंट में संचालित कोमल ट्रेवल दुकान में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दुकान से दो माह पहले के 86 टिकट बरामद की […]

पिछले डेढ़ वर्ष में बेच चुके हैं 1.24 करोड़ के टिकट

पटना : गुरुवार को दिन के 11:55 बजे पटना जंक्शन आरपीएफ की टीम पटना जंक्शन के समीप स्थित पाराडाइज होटल के बेसमेंट में संचालित कोमल ट्रेवल दुकान में छापेमारी की गयी.

छापेमारी के दौरान दुकान से दो माह पहले के 86 टिकट बरामद की गयी, जो आइआरसीटीसी के पर्सनल आइडी से बुक किया गया था. अवैध तरीके से बुक कराएं टिकट बरामद होते ही जंक्शन आरपीएफ ने दुकान में कार्यरत इंद्रजीत प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है.

दानापुर, आरपीएफ के कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्र ने बताया कि पटना जंक्शन आरपीएफ को सूचना मिली थी कि कोमल ट्रेवल दुकान में टिकट दलाली का खेल चल रहा हैं.

इस सूचना पर इंस्पेक्टर वीएन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी, जिसमें टिकट, कंप्यूटर, प्रिंटर और नकद राशि जब्त करने के साथ साथ नालंदा जिले के कुरथौर गांव के रहने वाले इंद्रजीत प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, दो टिकट दलाल फरार हैं, जिनकी पहचान हो गयी है. दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

एक्सप्रेस के सबसे अधिक टिकट

होली के दौरान पटना-दिल्ली-पटना के बीच रेल यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती हैं. टिकट की मारामारी का लाभ टिकट दलाल उठाने लगता है. छापेमारी के दौरान बरामद की गयी टिकट में सबसे अधिक टिकट पटना-दिल्ली के बीच चलने वाली संपूर्णक्रांति व राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड व सेकेंड एसी के हैं.

इतना ही नहीं, टिकट दलाल ने दिल्ली से पटना के टिकट भी बुक करा रखा था. इसके साथ ही पटना-कोटा, पटना-लुधियाना और पाटलिपुत्र-मुंबई के भी टिकट मिले हैं.

107 पर्सनल आइडी से बुक किया जा रहा था टिकट : छापेमारी के दौरान कोमल ट्रेवल दुकान से बरामद कंप्यूटर की छानबीन शुरू की गयी, तो 107 पर्सनल आइडी मिले. इनसे पिछले डेढ़ वर्ष में 5877 आरक्षण टिकट बुक किये गये, जिसकी कीमत 1.24 करोड़ की हैं. आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि जब्त किये गये 86 टिकट शॉर्ट नेम से बुक किया गया हैं, जिसे रद्द की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >