पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि भाजपा के लिए भ्रष्ट और भ्रष्टाचार की अनोखी व्याख्या है. जो इनके साथ है, वह हरिश्चंद्र और जो इनके विरुद्ध है वह भ्रष्ट और भ्रष्टाचारी.
नीतीश कुमार जब इनसे अलग हुए तो सुशील कुमार मोदी ने ही आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार ने भी चारा घोटाला का पैसा खाया है. अब नीतीश कुमार इनके साथ हो गये हैं, तो सुशील मोदी की नजरों में वे दुनिया के सबसे पाक-साफ राजनेता हो गये हैं. तिवारी ने कहा कि बंगाल के मुकुल राॅय या असम के मौजूदा वित्त मंत्री हेमंत कुमार शर्मा के साथ भी यही सिद्धांत लागू होता है.
