पटना : 31 तक सातवें सेमेस्टर में अब ले सकते हैं एडमिशन

आर्ट कॉलेज में छह छात्रों को किया गया था आरोपमुक्त पटना : कला एवं शिल्प महाविद्यालय में सातवें सेमेस्टर में एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है. सोमवार को उप समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया. छठे सेमेस्टर में सफल स्टूडेंट्स को 29 से 31 जनवरी तक सातवें सेमेस्टर में एडमिशन करवा […]

आर्ट कॉलेज में छह छात्रों को किया गया था आरोपमुक्त
पटना : कला एवं शिल्प महाविद्यालय में सातवें सेमेस्टर में एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है. सोमवार को उप समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया. छठे सेमेस्टर में सफल स्टूडेंट्स को 29 से 31 जनवरी तक सातवें सेमेस्टर में एडमिशन करवा लेना होगा. 31 जनवरी के बाद एडमिशन के आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा. उप समिति ने यह निर्णय पैरेंट्स और स्टूडेंट्स के साथ बैठक के बाद लिया है.
गौरतलब है कि शिक्षक का बर्थ-डे पार्टी मनाने पर छह छात्रों पर दर्ज हुए एफआईआर को लेकर मामला भड़क गया था. सात जनवरी को आर्ट कॉलेज में मामले पर अनुशासन समिति की बैठक हुई थी. बैठक में छह छात्रों को आरोप मुक्त किया गया था. इसमें दो छात्र छठे सेमेस्टर के थे. इन्हें छठे से सातवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने से रोका गया था. इससे छठे सेमेस्टर के अधिकांश छात्र इनके पक्ष में खड़े हो गये थे और 29 नवंबर 2018 तक सातवें सेमेस्टर में एडमिशन नहीं लिया था. तिथि समाप्त होने पर सातवें सेमेस्टर में 38 स्टूडेंट्स का एडमिशन नहीं हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >