पटना : तबादला आदेश का पालन न होने पर सभी एसएसपी और एसपी को फटकार

पटना : अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने तबादला आदेश का अनुपालन न होने पर प्रदेश के एसएसपी व एसपी को फटकार लगायी है. चेतावनी दी है कि पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने 21 जनवरी तक आदेश का 100 फीसदी पालन नहीं किया, तो कार्रवाई होगी. इस संबंध में सभी एसएसपी व एसपी काे […]

पटना : अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने तबादला आदेश का अनुपालन न होने पर प्रदेश के एसएसपी व एसपी को फटकार लगायी है. चेतावनी दी है कि पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने 21 जनवरी तक आदेश का 100 फीसदी पालन नहीं किया, तो कार्रवाई होगी.
इस संबंध में सभी एसएसपी व एसपी काे फैक्स और इ-मेल भी कर दिया गया. बीते तीन माह में पुलिस मुख्यालय के आदेश पर करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों- पदाधिकारियों का तबादला हुआ था. एडीजी मुख्यालय पूर्व में कई बार आदेश दे चुका हैं कि जिन पुलिस कर्मियों का तबादला हो गया है वेअपनी नयी तैनाती पर ज्वाइन करें. सभी एसएसपी व एसपी को इस संबंध में आदेश दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >