पटना : कानून व्यवस्था बनाये रखने को हर जिले में दस्तक देंगे डीजीपी

पटना : राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए डीजीपी केएस द्विवेदी 16 जनवरी से पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे. अफसरों की कार्यप्रणाली को चेक करेंगे. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया कि मॉब लिंचिंग में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई करें. वह प्रत्येक जिले की समीक्षा करेंगे. एडीजी मुख्यालय कुंदर कृष्णन ने […]

पटना : राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए डीजीपी केएस द्विवेदी 16 जनवरी से पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे. अफसरों की कार्यप्रणाली को चेक करेंगे. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया कि मॉब लिंचिंग में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई करें. वह प्रत्येक जिले की समीक्षा करेंगे. एडीजी मुख्यालय कुंदर कृष्णन ने कहा कि 2018 में राज्य में अपराध की घटना में कमी आयी है.
इस साल मात्र 40 नक्सल घटनाये दर्ज की गयी. डीजीपी को गोपनीय रिपोर्ट में जानकारी मिली कि अफसर फील्ड में नहीं जा रहे हैं. आला अधिकारी थानों का कितनी गंभीरता से सुपरवीजन कर कर रहे हैं और जनसुनवाई में कितनी रुचि ले रहे हैं. इन्हीं प्रमुख बिंदुओं पर वह अफसरों को नंबर देंगे.
चार इनामी समेत 75 उग्रवादी पकड़े गये : कुंदन कृष्णन
शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने कहा कि बीते साल में नक्सल घटनाओं में काफी कमी हुई है. 2018 में मात्र 40 मामले दर्ज किये गये. चार इनामी सहित 75 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. 18 इनामी अपराधियों सहित 300 को गिरफ्तार किया गया.
12 मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी मारे गये. 12 पुलिस हथियार, 36 रेगुलर हथियार, 158 देशी हथियार, 16255 बोतल अंग्रेजी शराब, 15 किलो सोना, 12.70 लाख लेवी की रकम सहित 9222 किलो गांजा भी एसटीएफ ने बरामद किया. एडीजी ने कहा कि कोबरा, सीआरपीएफ और एसएसबी के साथ मिलकर 2018 में की गयी कार्रवाई का परिणाम है कि पूरे साल मात्र 40 नक्सली घटनाएं हुईं.
इनमें 13 नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हैं. राज्य में पहले 22 जिले उग्रवाद प्रभावित थे. अब यह मात्र 16 रह गये हैं. एडीजी ने बताया कि नालंदा के दीपनगर में आरजेडी नेता की हत्या के बाद जो घटा उसको भांपने में पुलिस पदाधिकारी चूक कर गये. इस मामले में दस लोगों की गिरफ्तारी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >