पटना-बिहारशरीफ के बीच रिंग बस सेवा हुई शुरू

पटना : राजधानी पटना के निकटवर्ती शहरों को रिंग बस सेवा से जोड़ने के उद्देश्य के तहत बुधवार को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित समारोह में सूबे के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पटना-बिहारशरीफ के बीच रिंग बस सेवा का शुभारंभ किया. साथ ही बिहारशरीफ शहर के लिए […]

पटना : राजधानी पटना के निकटवर्ती शहरों को रिंग बस सेवा से जोड़ने के उद्देश्य के तहत बुधवार को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित समारोह में सूबे के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पटना-बिहारशरीफ के बीच रिंग बस सेवा का शुभारंभ किया. साथ ही बिहारशरीफ शहर के लिए नगर बस सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखा कर किया. पटना के गांधी मैदान से बिहारशरीफ सह संख्या 777 बख्तियारपुर फोरलेन-हरनौत में सुबह छह बजे से रात के सात बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर दोनों तरफ से बसों का परिचालन किया जायेगा.
इस मार्ग पर कुल 12 बसें संचालित की जायेंगी. इस मार्ग के लिए न्यूनतम 21 रुपया और अधिकतम 70 रुपया किराया है. नगर बस सेवा के तहत राजगीर मोड़ से सोहसराय मार्ग पर सुबह छह बजे से रात के नौ बजे तक बसों का परिचालन किया जायेगा. न्यूनतम पांच रुपया व अधिकतम आठ रुपया किराया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि परिवहन विभाग राज्य में अधिक-से-अधिक मार्गों पर आधुनिक बसों का परिचालन कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >