मसौढ़ी : चाची को बचाने आये भतीजे का हसिया से हाथ काटा

मसौढ़ी : धनरूआ थाना क्षेत्र के सांडा गांव के चककिस्तीपुर टोला में महिला को मारपीट कर अर्द्धनग्न करने पर उसे बचाने आये उसके भतीजे का आरोपितों ने हसिया से हाथ काट दिया. साथ ही मुकदमा करने पर जाने से मारने की धमकी दी. इधर, गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार को ग्रामीणों के सहयोग से […]

मसौढ़ी : धनरूआ थाना क्षेत्र के सांडा गांव के चककिस्तीपुर टोला में महिला को मारपीट कर अर्द्धनग्न करने पर उसे बचाने आये उसके भतीजे का आरोपितों ने हसिया से हाथ काट दिया. साथ ही मुकदमा करने पर जाने से मारने की धमकी दी.
इधर, गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार को ग्रामीणों के सहयोग से पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है और वहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. इस संबंध में महिला ने सांडा गांव के अशोक चौधरी, मनोज चौधरी, अरुण चौधरी, नीतीश चौधरी, मनीष चौधरी, रंधीर कुमार व जयमंगल कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, दूसरे पक्ष के अशोक चौधरी ने संतोष यादव, अनुज यादव, चंदन यादव समेत सात लोगों पर घर पर चढ़कर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बीच पुलिस ने इंजूरी रिपोर्ट के आलोक में कार्रवाई करने की बात कही है.
एक पक्ष की महिला द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बीते सोमवार की शाम जब वह अपने घर पर बैठी थी तभी सभी आरोपित पिस्तौल, हसिया व डंडा लेकर उसके घर पर चढ आये और गाली गलौज व मारपीट कर उसे अर्द्धनग्न कर दिया.
जब उसका भतीजे संतोष उसे बचाने आया तो आरोपितों ने जान मारने की नीयत से हसिया से उसका दोनों हाथ काट दिया जिससे वह बेहोश हो गया. हल्ला सुन ग्रामीणों को आते देख सभी आरोपित मुकदमा करने पर जान से मारने की धमकी दे निकल भागे. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से संतोष को पटना के राजेंद्र नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.
बताया जाता है कि उसकी स्थिति वहां नाजुक बनी हुई थी. इधर दूसरे पक्ष के अशोक चौधरी ने आरोप लगाया है कि बीते सोमवार की शाम अनुज यादव उसके घर के सामने अपने बच्चे को शौच करा रहा था.
मना करने पर सभी आरोपित जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए उसके घर पर चढ आए और उन्होंने लोहे की रड व लाठी से उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया. इधर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले को दर्ज कर लिया गया है और गंभीर रूप से घायल संतोष की इंजूरी रिर्पोट आने के बाद कारवाई सुनिश्चित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >