मनेर : किसानों ने किया हंगामा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर फूटा गुस्सा

मनेर : प्रखंड मुख्यालय स्थित िबस्कोमान कृषक सेवा केंद्र में खाद के वितरण में हो रही गड़बड़ी से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया. खाद के लिए कतार में कई घंटे से खड़े किसानों का कहना था कि वितरण के लिए कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा एक दिन पूर्व ही सूची बनायी जाती है इसके […]

मनेर : प्रखंड मुख्यालय स्थित िबस्कोमान कृषक सेवा केंद्र में खाद के वितरण में हो रही गड़बड़ी से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया. खाद के लिए कतार में कई घंटे से खड़े किसानों का कहना था कि वितरण के लिए कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा एक दिन पूर्व ही सूची बनायी जाती है इसके बाद भी वितरण नहीं होता है.
खाद किसान के बदले बिचौलियों के माध्यम से दुकानदार उठा ले रहे हैं. अदलचक के निवासी किसान रामधन राय, मनेर के विनोद सिंह, सुबोध मे‍हता आदि ने बताया कि पूरा दिन खाद लेने के िलए िबस्कोमान में कतार में लगे हुए हैं , मगर दुकानदार उठा कर खाद ले जा रहे हैं. इस पर किसानों ने हंगामा किया. सूचना पर पुलिस पहुंची, तो बिचौलिये व दुकानदार भाग खड़े हुए तब खाद का वितरण हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >