पटना : कॉलेज में छात्र बनेंगे रोड सेफ्टी एंबेसडर

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान पटना : राज्य में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान अब सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों में चलेगा. छात्रों को कॉलेज में रोड सेफ्टी एंबेसडर बनाया जायेगा. इसके लिए पहले कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता होगी. बाद में स्टेट लेबल पर रोड सेफ्टी एंबेसडर चुने जायेंगे. परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा […]

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
पटना : राज्य में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान अब सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों में चलेगा. छात्रों को कॉलेज में रोड सेफ्टी एंबेसडर बनाया जायेगा. इसके लिए पहले कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता होगी. बाद में स्टेट लेबल पर रोड सेफ्टी एंबेसडर चुने जायेंगे. परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि कॉलेजों में वीडियो, फोटो व पोस्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक किया जायेगा. जिस कॉलेज में छात्र या छात्रा एंबेसडर चयनित किये जायेंगे. वह अन्य विद्यार्थियों को कॉलेज में मोटिवेट करेंगे.
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक युवा शामिल होते हैं. सड़क सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है. यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की सुरक्षा कर सकते हैं.
विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कॉलेज स्तर पर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी जायेगी. कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए कुल 150 लाख का आवंटन किया गया है. हर कॉलेज में एक छात्र को को रोड सेफ्टी एंबेसडर चुना जायेगा. वह समय-समय पर जागरूकता के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >