पटना : फतुहा थानाध्यक्ष नंदजी प्रसाद सस्पेंड

पटना : फतुहा थानाध्यक्ष नंदजी प्रसाद को डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार ने सस्पेंड कर दिया है. एक गंभीर मामले में उन्होंने चार्जशीट नहीं की. जबकि नियमानुसार 90 दिन के अंदर चार्जशीट करना है. दहेज हत्या के एक मामले में चार्जशीट समय पर नहीं की गयी और आरोपितों को जमानत मिल गयी. जमानत पर छूटने के […]

पटना : फतुहा थानाध्यक्ष नंदजी प्रसाद को डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार ने सस्पेंड कर दिया है. एक गंभीर मामले में उन्होंने चार्जशीट नहीं की. जबकि नियमानुसार 90 दिन के अंदर चार्जशीट करना है. दहेज हत्या के एक मामले में चार्जशीट समय पर नहीं की गयी और आरोपितों को जमानत मिल गयी.
जमानत पर छूटने के बाद आरोपितों ने पीड़ित को धमकाना शुरू कर दिया. पीड़ित ने डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार के पास शिकायत की और उन्होंने पूरे मामले की जांच करायी. जिसमें फतुहा थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आ गयी. फतुहा थानाध्यक्ष इस मामले में अनुसंधानकर्ता भी थे. इसके बाद डीआईजी ने फतुहा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >