नौबतपुर : सड़क हादसों में चार की गयी जान

नौबतपुर : मंगलवार को दो घंटे के अंतराल में हुए सड़क हादसों की दूसरी घटना में अज्ञात वाहन ने एक और महिला को कुचल दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका लालवती देवी गौरीचक निवासी ब्रह्मानंद दास की पत्नी बतायी जाती है. वह अपनी बहनोई के घर जा रही थी. यह हादसा अनीसाबाद […]

नौबतपुर : मंगलवार को दो घंटे के अंतराल में हुए सड़क हादसों की दूसरी घटना में अज्ञात वाहन ने एक और महिला को कुचल दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका लालवती देवी गौरीचक निवासी ब्रह्मानंद दास की पत्नी बतायी जाती है.
वह अपनी बहनोई के घर जा रही थी. यह हादसा अनीसाबाद हरिहरगंज मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 98 पर नौबतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुरा दरियापुर के समीप शाम की है. बताया जाता है कि उक्त महिला बाइक से उतर कर टड़वा जाने के लिए सड़क पार कर रही थी कि बिक्रम की ओर से आ रही तीव्र रफ्तार अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गयी.
जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वाहन लेकर चालक भाग गया. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार पर नियंत्रण और मृतक को पर्याप्त मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर रखा है. पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >