पटना एयरपोर्ट पर एक दिसंबर से एक दर्जन फ्लाइटें रहेंगी रद्द

पटना : एक दिसंबर से विभिन्न महानगरों से पटना आनेवाली और यहां से विभिन्न महानगरों को जाने वाली एक दर्जन फ्लाइटें रद्द रहेंगी. धुंध व घने कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट पर उनका परिचालन बंद रहेगा. इनमें सुबह और देर शाम में पटना से उड़ने वाली फ्लाइटें शामिल हैं. सुबह 10 बजे तक की सभी […]

पटना : एक दिसंबर से विभिन्न महानगरों से पटना आनेवाली और यहां से विभिन्न महानगरों को जाने वाली एक दर्जन फ्लाइटें रद्द रहेंगी. धुंध व घने कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट पर उनका परिचालन बंद रहेगा. इनमें सुबह और देर शाम में पटना से उड़ने वाली फ्लाइटें शामिल हैं. सुबह 10 बजे तक की सभी फ्लाइटें रद्द हो जायेगी. जबकि, शाम आठ बजे के बाद के फ्लाइट नहीं उड़ेंगे. विदित हो कि 28 अक्टूबर से लागू विंटर शेडयूल में पटना से ऑपरेट करने वाले विभिन्न एयरलाइंसों ने आठ फ्लाइटों को एक दिसंबर से स्थगित करने की घोषणा की थी. पिछले तीन-चार दिनों के मौसम के मिजाज को देखते हुए एयरलाइंसों ने चार और फ्लाइटों को रद्द करने का निर्णय लिया है.

रद्द होने वाली फ्लाइटें
एयरलाइंस फ्लाइट संख्या कहां से कहां तक

जेट एयरवेज 9W3539 पुणे पटना

जेट एयरवेज 9W142 पटना बेंगलुरु

गो एयर G8143 दिल्ली पटना

गो एयर G8273 पटना बेंगलुरु

इंडिगो 6E494 दिल्ली पटना

इंडिगो 6E6367 पटना दिल्ली

इंडिगो 6E634 लखनऊ पटना

गो एयर G8218 पटना दिल्ली

गो एयर G8274 बेंगलुरु पटना

गो एयर G8144 पटना दिल्ली

इंडिगो 6E249 पटना दिल्ली

इंडिगो 6E339 कोलकाता पटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >