लालू के शरीर से संक्रमण घटा, 26 को बंद होगी एंटीबॉयोटिक दवा

मरांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के शरीर से संक्रमण घट गया है. ब्लड सैंपल की जांच में टोटल ब्लड काउंट (सीबीसी) 10,500 आया है. संक्रमण लेवल कम होने व घाव सूखने के बाद उनको दी जा रही एंटीबॉयोटिक दवाएं बंद कर दी जायेंगी. डॉक्टरों का कहना […]

मरांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के शरीर से संक्रमण घट गया है. ब्लड सैंपल की जांच में टोटल ब्लड काउंट (सीबीसी) 10,500 आया है. संक्रमण लेवल कम होने व घाव सूखने के बाद उनको दी जा रही एंटीबॉयोटिक दवाएं बंद कर दी जायेंगी.
डॉक्टरों का कहना है कि एंटीबॉयोटिक दवाएं सोमवार से बंद की जा सकती हैं. किडनी की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी क्रिटनीन सामन्य से बढ़ा हुआ है. इधर, शुक्रवार को उनका इलाज कर रहे यूनिट इंचार्ज प्रोफेसर डॉ उमेश प्रसाद व एसोसिएट प्रोफसर डॉ डीके झा ने उनकी जांच की. लालू प्रसाद का घाव सूख चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >