पटना : प्रमुख सड़कों को किया जायेगा वन-वे

तीन दिसंबर के बाद अतिक्रमण हटाने का चलेगा व्यापक अभियान पटना : शहर में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बड़े स्तर से शुरू की जायेगी. कई प्रमुख सड़कों को वन-वे किया जायेगा. प्रमुख सड़कों के गोलंबर को छोटा किया जायेगा. इस बार अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुख्य केंद्र बिंदु हज भवन के […]

तीन दिसंबर के बाद अतिक्रमण हटाने का चलेगा व्यापक अभियान
पटना : शहर में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बड़े स्तर से शुरू की जायेगी. कई प्रमुख सड़कों को वन-वे किया जायेगा. प्रमुख सड़कों के गोलंबर को छोटा किया जायेगा.
इस बार अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुख्य केंद्र बिंदु हज भवन के पीछे व चितकोहरा के नीचे दोनों सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना है. फुलवारीशरीफ, एम्स रोड, सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन रोड, हनुमान नगर का रास्ता, पर्ल सिनेमा के एप्रोच रोड सहित अन्य कई जगहों पर अभियान प्रमुख रूप से चलाया जायेगा. अभियान को लेकर मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त आरएल चोंग्थू ने जिलाधिकारी कुमार रवि व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और कई आवश्यक निर्देश दिये.
इस दौरान शहर से प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण हटाने, शहर की कुछ सड़कों को वन-वे करने, नो इंट्री क्षेत्र घोषित करने, शहर में विभिन्न स्थानों पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित करने एवं नो पार्किंग क्षेत्र घोषित करने पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये. आयुक्त ने निर्देश दिया कि तीन के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया जायेगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं हो.
सभी अंचलों में टीम का गठन
प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन स्थलों से अतिक्रमण हटाया गया है, उन स्थलों पर दुबारा अतिक्रमण नहीं हो इसके लिए नगर निगम के चारों अंचलों में एक-एक धावा दल का गठन किया जायेगा. मॉनीटरिंग के लिए गठित धावा दल द्वारा अतिक्रमण हटाये गये स्थलों पर दुबारा अतिक्रमण नहीं हो, इसकी सतत निगरानी की जायेगी. अतिक्रमण हटाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के संबंध में एक दिसंबर को पुन: समीक्षात्मक बैठक होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >