पटना : वर्तमान न्याय व्यवस्था नहीं सुधरी, तो न्याय शून्य हो जायेगा

पटना : भारतीय नृत्य कला मंदिर में जस्टिस फॉर सोसाइटी की ओर से चतुर्थ राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वर्तमान न्याय व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार नहीं लाया गया, तो इस न्याय व्यवस्था का स्वरूप न्याय शून्य हो जायेगा. आवश्यकता है कि केंद्र […]

पटना : भारतीय नृत्य कला मंदिर में जस्टिस फॉर सोसाइटी की ओर से चतुर्थ राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वर्तमान न्याय व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार नहीं लाया गया, तो इस न्याय व्यवस्था का स्वरूप न्याय शून्य हो जायेगा.
आवश्यकता है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार व उच्चतम न्यायालय इस पर अभी से ध्यान देना शुरू कर दें. मुख्य सचितक सत्तारूढ़ अरुणक कुमार सिन्हा ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आनेवाले समय में सबों का सहयोग मिला, तो वह दिन दूर नहीं जब समाज के हर लोग न्याय के लिए आवाज बुलंद करेंगे. सेमिनार को एमएलसी डॉ सूर्य नंदन कुशवाहा, बिहार महिला आयोग की सदस्य डॉ उषा विद्यार्थी व अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे.
संस्था के सचिव प्रकाश रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर अधिवक्ता विश्वजीत कुमार, रणविजय सिंह, सुजीत कुमार सिन्हा, समाजसेवी डॉ हेमंत कुमार सिंह, कल्पना क्षेत्री, दीप्ति प्रधान समेत विभिन्न राज्यों से आये पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >