फतुहा : ट्रक के धक्के से युवक की मौत

फतुहा : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क के करबिगहा गांव के पास रविवार को सड़क पार करने के क्रम में एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान फतुहा के मकसुदपुर निवासी हीरा दास के पुत्र चंदन कुमार (16) के रूप में हुई है. घटना के संबध में बताया जाता है कि युवक सड़क पार कर […]

फतुहा : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क के करबिगहा गांव के पास रविवार को सड़क पार करने के क्रम में एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान फतुहा के मकसुदपुर निवासी हीरा दास के पुत्र चंदन कुमार (16) के रूप में हुई है.

घटना के संबध में बताया जाता है कि युवक सड़क पार कर रहा था इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फतुहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >