पटना : पीएमसीएच में फिर मिले डेंगू के 46 नये मरीज

पटना : बिहार में डेंगू का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भले डेंगू मरीजों की संख्या कम हो रही है, लेकिन हकीकत यह है कि रोजाना डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं. आंकड़ा एक हजार के पार चला गया है. आंकड़ों को देख मरीज व आम लोगों […]

पटना : बिहार में डेंगू का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भले डेंगू मरीजों की संख्या कम हो रही है, लेकिन हकीकत यह है कि रोजाना डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं. आंकड़ा एक हजार के पार चला गया है. आंकड़ों को देख मरीज व आम लोगों में दहशत बना हुआ है.
अब तक अकेले पटना से सिर्फ 11 मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है. इधर मंगलवार को पीएमसीएच अस्पताल में फिर से 46 नये डेंगू के मरीज मिले हैं. इनमें 40 मरीज पटना से, जहानाबाद से 2, नालंदा से 2, बक्सर से 2 मरीज मिले हैं. आंकड़ों के अनुसार अब तक 1009 डेंगू के मरीज पाये जा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >