पटना : मुकेश सहनी ने बनायी नयी पार्टी

पटना : गांधी मैदान में आयोजित निषाद महारैला में सन ऑफ मल्लाह व निषादों के नेता मुकेश सहनी ने अपनी नयी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी की घोषणा की. उन्होंने कहा कि निषादों को एससी-एसटी का दर्जा मिलने से उनकी स्थिति सुधरेगी. उन्होंने ऐलान किया कि जो पार्टी निषादों को सम्मान देगी उसे चुनाव में समर्थन […]

पटना : गांधी मैदान में आयोजित निषाद महारैला में सन ऑफ मल्लाह व निषादों के नेता मुकेश सहनी ने अपनी नयी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि निषादों को एससी-एसटी का दर्जा मिलने से उनकी स्थिति सुधरेगी. उन्होंने ऐलान किया कि जो पार्टी निषादों को सम्मान देगी उसे चुनाव में समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि किसी पार्टी ने निषादों को सम्मान नहीं दिया तो वे लोकसभा के सभी 40 सीटों पर लड़ने को तैयार है. संख्या बल के आधार पर हमें सत्ता में भागीदारी चाहिए. इसलिए जो निषाद समाज को चुनाव में उचित भागीदारी देगा. निषाद समाज उसके साथ खड़ा होगा.
निषाद समाज काफी गरीब है. हमारा किसी से बैर नहीं है. मगर निषाद समाज की उपेक्षा हमें स्वीकार नहीं है. समाज के हक-अधिकार की लड़ाई को पटना से दिल्ली तक लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जब तीन फीसदी वाले मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो 14 फीसदी आबादी वाले मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकते हैं. मेरा वादा है कि बिहार की गद्दी पर निषाद का बेटा ही काबिज होगा.
महारैला में संघ द्वारा 11 सूत्री प्रस्ताव पारित हुआ. इसमें निषाद समाज की सभी उपजातियों को एससी-एसटी में शामिल करने, राष्ट्रीय मछुआरा आयोग का गठन करने, सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में सभी तरह की उच्च शिक्षा निःशुल्क प्रदान करने, मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड देने सहित अन्य मांग शामिल है. महारैला में संसद भवन की तर्ज पर बना मंच लोगों को आकर्षित किया. मंच पर अमर शहीद जुब्बा सहनी व वीरांगना फूलन देवी की विशालकाय प्रतिमा लगी हुई थी.
महारैला में आनेवाले लोग मंच के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त रहे. मुख्य मंच के बगल में दो और मंच बनाये गये थे. जिस पर संघ के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे.
महारैला में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से जुटने लगी थी. महारैला को संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजभूषण चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान,प्रदेश महिलाध्यक्ष निर्मला सहनी,उमेश सहनी, छोटे सहनी, गौतम बिंद सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >