पटना : वोकेशनल कोर्स की तर्ज पर होगी बीकॉम की पढ़ाई

पटना : बीकॉम में पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स की अधिक भीड़ को देखते हुए वाणिज्य कॉलेज ने अब रेगुलर मोड के साथ ही सेल्फ फाइनेंस मोड में बीकॉम की पढ़ाई शुरू करने की योजना बना ली है. योजना को सीनेट में मंजूरी भी मिल गयी है. अब राजभवन से एप्रूवल मिलने के साथ ही अलग […]

पटना : बीकॉम में पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स की अधिक भीड़ को देखते हुए वाणिज्य कॉलेज ने अब रेगुलर मोड के साथ ही सेल्फ फाइनेंस मोड में बीकॉम की पढ़ाई शुरू करने की योजना बना ली है. योजना को सीनेट में मंजूरी भी मिल गयी है.
अब राजभवन से एप्रूवल मिलने के साथ ही अलग से सेल्फ फाइनेंस मोड में बीकॉम की पढ़ाई होने लगेगी. सत्र 2019 से इसकी शुरुआत हो जायेगी. नये सत्र में 400 विद्यार्थियों के एडमिशन रेगुलर मोड में और 200 सीटों पर सेल्फ फाइनेंस मोड में एडमिशन होगा. एंट्रेंस टेस्ट के बाद टेस्ट में हासिल रैंक के आधार पर स्टूडेंट्स का एडमिशन होगा.
अगले साल से होगी पढ़ाई : वाणिज्य कॉलेज के प्राचार्य प्रो बीएन पांडेय ने कहा कि एप्रूवल आने के बाद सेल्फ मोड में बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी. सेल्फ फाइनेंस मोड में एडमिशन सत्र 2019 में शुरू होगा.
इसके लिए अलग से 200 सीटें रखी गयी हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज के 400 सीटों के लिए तीन हजार से अधिक आवेदन आते हैं, जिसमें केवल 400 लोगों का एडमिशन हो पाता है. अगर सेल्फ फाइनेंस कोर्स के तहत 200 स्टूडेंट्स को एडमिशन का और मौका मिलता है तो यह छात्रों के हित में है.
रेगुलर कोर्स सुबह और सेल्फ फाइनेंस कोर्स शाम को चलेगा. वाणिज्य कॉलेज के शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत द्वितीय पाली में आगामी सत्र से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई प्रारंभ की जाये, ताकि और अधिक स्टूडेंट्स को एडमिशन का मौका मिले. रेगुलर कोर्स के मेरिट में नहीं आने वाले स्टूडेंट्स को सेल्फ फाइनेंस में एडमिशन का मौका मिल सकता है.
इसकी नियमावली मगध महिला कॉलेज की बीकॉम कोर्स के अनुसार होगी. प्राचार्य प्रो बीएन पांडेय ने कहा कि रेगुलर कोर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेगुलर कोर्स से अलग हटकर कॉलेज ने अलग से बीकॉम को सेल्फ फाइनेंस कोर्स में चलाने की अनुमति फरवरी में मांगी थी. सीनेट से भी अब पास हो गया. राजभवन के अनुमति का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >