पटना : टैंकर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल स्थगित

पटना : इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड के सिपारा टर्मिनल में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल स्थगित हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार आईओसी के सिपारा टर्मिनल के ट्रांसपोर्टर यूनियन ने टैंकर का भाड़ा घटने के विरोध में पिछले दो दिन से हड़ताल पर चल रहे थे. लेकिन पेट्रोल पंप के डीलर्स के टैंकर से उठाव हो रहा […]

पटना : इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड के सिपारा टर्मिनल में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल स्थगित हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार आईओसी के सिपारा टर्मिनल के ट्रांसपोर्टर यूनियन ने टैंकर का भाड़ा घटने के विरोध में पिछले दो दिन से हड़ताल पर चल रहे थे. लेकिन पेट्रोल पंप के डीलर्स के टैंकर से उठाव हो रहा था.
सोमवार को पेट्रोलियम कंपनी और यूनियन के बीच वार्ता होना था. वार्ता से पहले की हड़ताल स्थगित हो गयी. इस बीच पटना टैंकर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष केसरी कुमार ने बताया कि कंपनी से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >