पटना : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति से लेकर नये मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है. इस क्रम में जिलाधिकारी कुमार रवि ने पटना साहिब विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र के 36 मतदानकेंद्रों के दस्तावेज की जांच की. मतदान केंद्र संख्या, 303, 313, 317, 325, 310, 324, 323, 322, 300, 312, 311, 115, 57, 234, 207, 219, 218, 155, 156, 159, 160, 163, 164, 170, 173, 175, 166, 174, 157, 165, 151, 168, 167, 231, 227, 215 के बीएलओ के साथ दावे व आपत्तियों के संबंध में जांच की गयी. इस जांच में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जांच के क्रम में दिव्यांग मतदाताओं के अलावा क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों की भी सूची बनायी जाये.
मृत व स्थानांतरित मतदाताओं केसंबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये. जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मतदान केंद्रवार प्राप्त दावे व आपत्तियों (प्रारूप–6, 7, 8 एवं 8क) का निरीक्षण बीएलओ के पंजी के माध्यम से किया जाये. जिलाधिकारी ने पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी को ससमय काम पूरा कराने का निर्देश दिया.
