पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है सरदार पटेल भवन माइल स्टोन इमारत है. पुलिस अफसर यह ध्यान रखें कि यह फरियादियों के लिए सदा खुली रहे. लोगों के लिए यह किला न बन जाये. यहां बायोमैट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था की जाये. डीजीपी केएस द्विवेदी ने कहा कि बिहार पुलिस देश की पहली पुलिस है जिसे इतनी हाईटेक इमारत मिली है.
पुलिस के लिए यह किला भी है और टावर भी है. बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अध्यक्ष सह डीजी सुनील कुमार ने निगम के कार्य और उपलब्धियों को गिनाया.
पुलिस को 26 थानों सहित 109 भवन मिले, 46 का हुआ शिलान्यास
शुक्रवार से नये पुलिस मुख्यालय ने औपचारिक रूप से काम शुरू कर दिया. यहां से विधिवत कार्य दीपावली के बाद ही संभव हाे पायेगा. गृह विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन को मिलकर यहां काम करना है. पुलिस मुख्यालय के अलावा मानसिक मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर, विशेष शाख के लिए ट्रेनिंग सेंटर, पटना व सीवान में अनुसूचित जाति एवं महिला थाना, राजगीर में टूरिस्ट थाना भवन, सहियारा में नक्सल थाना, मगध विवि थाना, सिमरी बख्तियारपुर, पुपरी में आदर्शन थाना, खगौल, मधेपुरा में ग्रेड चार ग्रेड तीन के 16 व ग्रेड टू के दो थाना भवन का उद्घाटन हुआ.
2 एस से लेकर 12 एनएस श्रेणी तक के 39 आवास, विभिन्न जिलों में 947 सिपाहियों के लिए 17 बैरक, रेल पुलिस के लिये छह भवन चार अग्निशाम भवन, केंद्रीय कारा बेऊर में बहुउद्देशीय हॉल, एएमएमपी पटना में मिनियल्स आवास और 12 अन्य भवन पुलिस का उद्घाटन हुआ.
पटना की वर्तमान पुलिस लाइन के पुराने जर्जर भवनों को तोड़कर उसी स्थल पर नया पुलिस केंद्र का निर्माण, विशेष सुरक्षा दल के लिए हज भवन के पीछे कार्यालय, एमपी 5 मल्टीप्लेक्स इंडोर स्टेडियम कमिंग बीएमपी दो डेहरी में प्रशासनिक भवन एवं बैरक आदि, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान बिहटा में प्रशिक्षणार्थियों के लिए शौचालय निर्माण एवं थाना भवन का निर्माण रुपसपुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार, नवादा, मधुवनी, सीतामढ़ी में विभिन्न श्रेणी में थाना भवनों का निर्माण,रेल पुलिस के लिए 18 भवन, चार सीआरपीएफ बैरक में जरूरी निर्माण, तीन अग्निशाम भवनों का निर्माण, गया, पूर्णिया और डेहरी में एक-एक क्षेत्रीय चलंत विधि विज्ञान प्रयोगशाला भवनों का निर्माण का शिलान्यास हुआ.
