पटना : पीडब्ल्यूसी में अगले सत्र से एमएड व पीजी

पटना : पटना वीमेंस कॉलेज में अगले सत्र से एमएड की पढ़ाई शुरू होने वाली हैं. इससे पहले कॉलेज में ग्रेजुएशन के अलावा बीएड की पढ़ाई होती थी. लेकिन जब से कॉलेज ऑटोनोमस हो गया है, तब से कॉलेज में कई बदलाव हुए हैं. कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर मारिया रश्मि ने बताया कि अगले […]

पटना : पटना वीमेंस कॉलेज में अगले सत्र से एमएड की पढ़ाई शुरू होने वाली हैं. इससे पहले कॉलेज में ग्रेजुएशन के अलावा बीएड की पढ़ाई होती थी. लेकिन जब से कॉलेज ऑटोनोमस हो गया है, तब से कॉलेज में कई बदलाव हुए हैं. कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर मारिया रश्मि ने बताया कि अगले साल से कॉलेज में एमएड के साथ पीजी की पढ़ाई शुरू हो जायेगी.
एकेडमिक काउंसिल की तरफ से पीजी के लिए सहमति मिल चुकी है. एमएड के लिए अभी प्लानिंग तैयार की जा रही है, जिसे अगले साल से शुरू कर दिया जायेगा. पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्रफी, इकोनॉमिक्स, जूलॉजी और साइकोलॉजी इन पांच विषयों में अगले साल से पीजी कोर्स शुरू कर दिया जायेगा.
उन्होंने यह भी बताया कि यहां की छात्राएं एकेडमिक में काफी बेहतर कर रही हैं लेकिन उन्हें सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए कॉलेज की ओर से नॉन एकेडमिक क्रेडिट सिस्टम की शुरुआत की गयी है. इसमें फर्स्ट इयर की छात्राओं शामिल किया गया है. सभी विषयों को जोड़ कर छह क्रेडिट सिस्टम लागू किया गया है. छात्राओं को अपने तीन साल के कोर्स में चार क्रेडिट लाने होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >