पटना : जदयू का विभिन्न जिलों में दलित-महादलित सम्मेलन सोमवार से शुरू हो गया. जमुई में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह के नेतृत्व में सभा हुई. अरवल में राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्याम रजक, रोहतास में परिवहन मंत्री संतोष निराला, सहरसा में अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री रमेश ऋषिदेव एवं खगड़िया में भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी के नेतृत्व में सभा हुई. सभी सभाओं में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सभी जिलों में आयोजित सम्मेलन में दलित-महादलित समाज का जदयू को अपार समर्थन मिल रहा है. सम्मेलनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दलितों-महादलितों के उत्थान के लिए चलायी गयी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी अपील की जा रही है.
