खुसरूपुर : सड़क हादसे में कोडरमा के दो की मौत

खुसरूपुर : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर खुसरूपुर थाना क्षेत्र के जगमलबीघा के पास रविवार को भीषण सड़क हादसे में झारखंड के कोडरमा के बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी.बताया जा रहा है कि पटना से एक बुलेट पर सवार दोनों युवक कोडरमा लौट रहे थे. तभी फोरलेन पर जगमलबीघा के पास उनकी बुलेट […]

खुसरूपुर : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर खुसरूपुर थाना क्षेत्र के जगमलबीघा के पास रविवार को भीषण सड़क हादसे में झारखंड के कोडरमा के बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी.बताया जा रहा है कि पटना से एक बुलेट पर सवार दोनों युवक कोडरमा लौट रहे थे. तभी फोरलेन पर जगमलबीघा के पास उनकी बुलेट के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया और चकमा खाकर बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गये.
तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल डाला, जिससे एक की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि दूसरे की मौत पटना ले जाने के क्रम में. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों की पहचान कोडरमा के मरकच्चो निवासी सूरज कुमार(30वर्ष) व अनिल कुमार सिंह(40वर्ष) के रूप में हुई है. सूत्रों से जानकारी के अनुसार अनिल कुमार सिंह वैशाली जिले के फतेहपुर का मूल निवासी था. वह कोडरमा में रहता था और किसी काम के सिलसिले में पटना आया था. रविवार को कोडरमा लौटने के क्रम में वह और सूरज कुमार हादसे के शिकार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >